Monday, August 27, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली -22


1.      राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान कहाँ स्थित है?
नागपुर
2.      ध्वनि के किस स्तर पर मनुष्य बहरा हो सकता है?
100 डेसीबल
3.      हाइड्रॉलोजीमें अध्ययन किया जाता है -
पानी का
4.      वायुयानों के उड़ान हेतु सर्वाधिक उपयुक्त परत कौनसी है?
समताप मण्डल
5.      गोबर गैस में ज्वलनशील गैस कौनसी होती है -
मेथेन
6.      विश्व में पृथ्वी दिवसकब मनाया जाता है?
22 अप्रैल
7.      बाल श्रमिक है-
जो 14 साल से कम का हो।
8.      कौन सा कारण बालश्रम उन्मूलन में निर्णायक सिद्ध हो सकता है -
प्राथमिक शिक्षा का सर्वसुलभीकरण
9.      यूनिसेफ द्वारा हर वर्ष बालश्रम निरोध दिवस मनाया जाता है -
12 जून को

10.  देश में राष्ट्रीय बालश्रम उन्मूलन प्राधिकरण की स्थापना की गई -
26 सितम्बर, 1994 को
11.  भारत में 6 - 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने को 'मौलिक अधिकार' कब बनाया गया -
वर्ष 2002 में
12.  नि:शुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने हेतु संसद द्वारा किया गया संविधान संशोधन अधिनियम है -
86वाँ
13.  देश में बालकों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ -
1 अप्रेल, 2010 को
14.  भारत में बाल श्रम को प्रतिबंधित करने हेतु 'बाल श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन ) अधिनियम ' कब बनाया गया -
1986 में
15.  संविधान के किस अनु.में 14 वर्ष या कम आयु के बच्चों को किसी कारखाने, खान एवं एनी खतरनाक उद्योगों के नियोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है?
अनु.24
16.  देश में बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय आयोग की स्थापना कब की गई?
2007 में
17.  देश में बाल विवाह को प्रतिबंधित करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किया गया प्रथम सरकारी प्रयास था -
शारदा एक्ट
18.  बाल विवाह को रोकने एवं विवाह की न्यूनतम आयु निश्चित करने हेतु बनाया गया शारदा एक्ट कब लागू किया गया -
15 सितम्बर, 1929 को
19.  1929 में लागू किया गया बाल विवाह निरोधक अधिनियम का मसौदा बनाने में किसका महत्वपूर्ण योगदान था -
हरविलास शारदा

No comments:

Post a Comment