Thursday, August 16, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली -13


  1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2013 के बाद बंद करने का निर्णय लिया. वर्ष 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन कहां किया जाना है?
इंग्लैंड
  1. स्पेन के राफेल नडाल सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट 2012 के विजेता बने. राफेल नडाल की मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में यह कौन सी जीत है?
आठवीं बार
  1. बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में सबेस्टियन वीटल ने बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2012 जीती. सबेस्टियन वीटल किस फॉर्मूला वन रेसिंग टीम के ड्राइवर हैं?
रेडबुल
  1. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया 2-0 से जीत गया. मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार किसे मिला?
शिवनारायण चंद्रपॉल
  1. नासा के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ग्लोबल वार्मिंग का एक बड़ा नया कारण खोज निकाला. वैज्ञानिक एरिक काट के नेतृत्व में आर्कटिक के वातावरण का कई स्तरों पर अध्ययन किया गया. इस अध्ययन के अनुसार आर्कटिक के नीचे किस गैस का विशाल भंडार है, जिससे वातावरण भी गर्म हो रहा है?   
मीथेन
  1. स्वदेश निर्मित रडार इमेजिंग सेटेलाइट (RISAT-1, आरआइसेट-1) का सफल प्रक्षेपण आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सेटेलाइट लांच ह्विकल पीएसएलवी-सी19 के जरिए किस दिन किया गया?
26 अप्रैल 2012
  1. पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हत्फ-4 बैलेस्टिक मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण 25 अप्रैल 2012 को किया. हत्फ-4 बैलेस्टिक मिसाइल को और किस नाम से जाना जाता है?
शाहीन-1
  1. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2012 को भारत के प्रथम कैनाल सोलर पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. भारत का प्रथम कैनाल सोलर पावर प्रोजेक्ट कहां स्थित है?
मेहसाणा जिले के चंद्रासण गाँव में
  1. भारत ने सभी मौसमों में धरती की तस्वीर लेने में सक्षम अपने प्रथम स्वदेश निर्मित राडार इमेजिंग उपग्रह (रीसैट-1) का सफल प्रक्षेपण 26 अप्रैल 2012 को किया. इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण से भारत उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जिनके पास राडार के द्वारा तस्वीरें लेने वाली स्वदेशी प्रौद्योगिकी है. रीसैट-1 का प्रक्षेपण निम्नलिखित में से कहां से किया गया?
श्रीहरिकोटा
  1. माओवादियों ने ओडीशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल के विधायक झिना हिकाका का 34 दिनों के बाद 26 अप्रैल 2012 को रिहा कर दिया? झिना हिकाका किस विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए?
लक्ष्मीपुर
  1. प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक को वर्ष 2011-12 के महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया? इनके चयन की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने की.
अनिल काकोदकर
  1. भारत में प्रथम भूमिगत रेल्वे (Metro Railway) का आरम्भ कब हुआ?
1984 में
  1. शताब्दी एक्सप्रेस रेल का आरम्भ कब हुआ?
1988 में
  1. निम्न में से किस स्थान में डीजल काम्पोनेंट वर्क्स की स्थापना की गई?
पटियाला
  1. भारतीय रेल का सबसे बड़ा जोन है -
ईस्टर्न रेल्वे
  1. सुदूर दक्षिण में स्थित रेल्वे स्टेशन है -
कन्याकुमारी
  1. चारों ओर से रेल लाइनों से घिरा हुआ प्लेटफॉर्म कहलाता है -
आइसलैण्ड प्लेटफॉर्म
  1. भारतीय रेल्वे का नेशनलाइजेशन कब हुआ?
1950 में
  1. रिसर्च, डिजाइन एण्ड स्टैण्डर्ड आर्गेनाजेशन की स्थापना कब हुई?
1957 में
  1. रेल्वे स्टॉफ कॉलेज स्थित है -
वडोदरा में
  1. रिसर्च, डिजाइन एण्ड स्टैण्डर्ड आर्गेनाजेशन स्थित है -
लखनउ में
  1. वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए पेश किए गए यूनियन बजट में सर्विस टैक्स को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
12
  1. दिनेश त्रिवेदी के इस्तीके के बाद कि से रेलमंत्री बनाया गया है?
मुकुल रॉय
  1. सचिन तेंदुलकर ने अपना सौंवाँ शतक किस टीम के खिलाफ खेलते हुए बनाया?
बांग्लादेश
  1. निम्न में से किस राज्य के गठन को इस वर्ष सौ साल हो गए हैं?
बिहार
  1. विश्व की पहली पशमीना बकरी क्लोन का नाम क्या है?
नूरी
  1. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने कितने रन बनाए?
183
  1. राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी केंद्र के मुद्दे पर किन दो पार्टियों ने राज्यसभा में केंद्र सरकार के पक्ष में मतदान किया?
सपा-बसपा
  1. सायना नेहवाल ने हाल में ही किस टाइटल को अपने नाम किया है?
स्विस ओपन ग्रैंड प्रिक्स
  1. फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम पर है?
लियोनेल मेसी

No comments:

Post a Comment