Saturday, August 11, 2012

Interesting Facts



  1. दरियाई घोड़ा एक इंसान से तेज भाग सकता है।
  2. 24 कैरेट का सोना शुद्ध सोना नहीं होता है, इसमें कॉपर की कुछ मात्रा शामिल होती है।
  3. इंसान के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैंजिनमें से लगभग आधी हड्डियां हाथ-पैर में होती हैं।
  4. 300 साल पहले इसहाक न्यूटन नेगति के नियमों की खोज की।
  5. Almost अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द है जिसमें सारे अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में हैं।
  6. भारत संसार का सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला (English speaking) देश है।
  7. भारत के बेंगलोर नगर में 1,500 से भी अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियाँ हैं जिनमें 26,000 से भी अधिक आईटी प्रोफेसनल्स काम करते हैं। इन कम्पनियों के निर्यात से रु.22,000 करोड़ की आय होती है।
  8. भारत में संसार का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है जिनके अन्तर्गत 1,50,000 से भी अधिक पोस्ट आफिस हैं।
  9. अप्रवासी भारतीयों (NRIs) की वार्षिक आय लगभग $100 बिलियन है जिसमें से वे लगभग  $30 बिलियन भारत भेजते हैं।
  10. भारत संसार का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है तथा संसार में पैदा होने वाले आम का 50 प्रतिशत से भी अधिक भारत में ही होता है।
  11. भारतीय रेल्वे संसार का सबसे बड़ा नियोक्ता (employer) है।
  12. भारत में प्रतिवर्ष लगभग 800 चलचित्र बनते हैं, चलचित्रों की यह संख्या हॉलीवुड को भी निष्प्रभ करती है।
  13. संसार भर में निकाले जाने वाले सोने का लगभग पाँचवा हिस्सा भारत में खपता है।
  14. यूनाइटेड किंगडम में लगभग 8,500 भारतीय रेस्टॉरेंट्स हैं जो कि वहाँ के समस्त रेस्टॉरेंट्स का 15% है।
  15. भारत संसार का तृतीय सड़क नेटवर्क है तथा भारत के सड़कों की लम्बाई 19,00,000 मील से भी अधिक है।
  16. समस्त संसार की आबादी के 25% लोग भारत में आरम्भ हुए चार धर्मों (हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख और जैन) के अनुयायी हैं।
  17. समस्त महाद्वीपों के नाम अंग्रेजी के जिस अक्षर से शुरू होते हैं, उसी अक्षर से खत्म भी होते हैं (America के North और South को छोड़ने पर) स्वयं देख लीजिए – Asia, Africa, North America, South America, Antarctica, Europe, और Australia
  18. अन्टार्टिका में पानी इतना ठंडा है कि उसके अन्दर की कोई भी वस्तु कभी भी सड़ती-गलती नहीं है।
  19. यदि अन्टार्टिका में जमी बर्फ की सारी पत्तरें गल जाएँ तो संसार के सभी सागर 60 से 65 मीटर अर्थात 200 से 210 फुट तक और भर जाएँगे।
  20. अब तक के रेकार्ड के अनुसार अन्टार्टिका का सर्वाधिक गर्म तापमान 3 डिग्री फैरनहीट है।
  21. एक औसत हिमशैल (ice berg) का वजन लगभग दो करोड़ टन होता है।
  22. विश्व के समस्त वन क्षेत्र का 25% से भी अधिक भाग साइबेरिया में हैं।
  23. समुद्र की एक बूंद पानी को भाप बनकर पूरे विश्व में प्रसारित होने में 1000 साल से भी अधिक समय लग जाता है।
  24. टैक्सास का होस्टन नगर धसान (दलदल) में बसा हुआ है और धीरे-धीरे धँसकते जा रहा है।
  25. विश्व में उत्पन्न होने वाले समस्त ऑक्सीजन का 20% से भी अधिक भाग अमेजान के वर्षावनों में उत्पन्न होता है।
  26. समुद्र के एक घन मील (One cubic mile) पानी में लगभग 50 पौंड सोना घुला होता है।
  27. संसार में प्रतिवर्ष 50,000 से भी अधिक भूकंप आते हैं।
  28. स्टेट ऑफ फ्लोरिडा पूरे इंग्लैंड से भी बड़ा है।
  29. अमेरिका कामाम्मोह केव्ह सिस्टम’ (Mammoth Cave System) संसार का सबसे लंबा खोह है जो कि5,60,000 मीटर गहरा है।
  30. इजराइल का मृत सागर समुद्र सतह से 1,312 फुट नीचे में है।
  31. एक पूर्ण रूप से विकसित रक्त दारु वृक्ष (redwood tree) के पत्तों से 2 टन से भी अधिक पानी निष्कासित होता है।
  32. जंगल में लगी आग नीचे की अपेक्षा ऊपर की ओर तेजी से फैलती है।
  33. अलास्का में प्रतिवर्ष लगभग 5,000 भूकंप आते हैं।
  34. यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप हैं जिसमें कोई भी मरुस्थल नहीं है।
  35. चन्द्रमा के सिर के ठीक ऊपर आने पर उसके गुरुत्वाकर्षण के कारण आपका वजन जरा सा कम हो जाता है।
  36. अटलांटिक महासागर प्रशान्त महासागर से अधिक खारा है।
  37. एक ज्वालामुखी में राख को 50 किलोमीटर से भी ऊपर फेंकने की शक्ति होती है।

No comments:

Post a Comment