Tuesday, September 4, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली -48


1.      "भारत दुर्दशा" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
भारतेंदु हरिश्चंद
2.      निम्नलिखित युग्मो में से कौन एक सुमेलित नहीं है?
कलिंग पुरस्कार - विज्ञानं की लोकप्रियता
डेविड कोहेन पुरस्कार - साहित्य
बोरलाग पुरस्कार - कृषि
पुलान्जिर पुरस्कार - धर्म में प्रगति
3.      T- 90 प्रमुख युद्धक टैंक की सवारी करने वाले पहला राष्ट्र प्रमुख कौन है?
श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
4.      रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित, भारतीय राष्ट्रगान "जन गण मन" ने 2011 में अपने 100 वर्ष पूरे कियेI उन्होंने इसका अंग्रेजी अनुवाद किया था जिसे कहा जाता है?
मोर्निंग सांग ऑफ़ इंडिया
5.      योजना आयोग ने 154 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले "कुंडलिका" परियोजना को स्वीकृति दी है, जो ................. में स्थित है?
महाराष्ट्र
6.      राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने, आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा में किसकी प्रक्षेपण सुविधा का उद्घाटन किया?
रोकेट
7.      वर्ष 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के लिए फीफा बैलोन डी ओर ट्राफी किसने जीती है?
लियोनेल मेसी
8.      अग्नि का पर्यायवाची है?
अनल
वैश्वानर
पावक
उपर्युक्त तीनो
9.      कृष्ण का विलोम है -
श्वेत
10.  'वह जिसके ऊपर हमला किया गया हो' के लिए कौन सा एक शब्द प्रयुक्त होगा?
आक्रांत
11.  "घोड़ा तेज दौड़ता है।" वाक्य में तेज कौन सा शब्दभेद है?
क्रिया विशेषण
12.  अमेरिका ने अपनी आजादी किस के शासन से प्राप्त की?
ब्रिटिश
13.  अमेरिका की राजधानी कहाँ है?
वासिंगटन डी. सी.
14.  यू.एस. रिपब्लिकान पार्टी का क्या चिन्ह है?
हाथी
15.  आज़ाद अमेरिका के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
जॉर्ज वॉशिंग्टन
(अमेरिका की राजधानी का नाम जॉर्ज वॉशिंग्टन के नाम पर ही वॉशिंग्टन डी.सी. पड़ा है।)
16.  अमेरिका में कितने राज्य हैं?
50
17.  अमेरिका के किस राज्य कोराष्ट्रपतियों की माँ/जननीभी कहते है -
वर्जिनिया
( अब तक के राष्ट्रपतियो में से 8 राष्ट्रपति वर्जिनिया में पैदा हुए है।)
18.  अमेरिका के झंडे में कितने तारे हैं?
50
19.  अमेरिका के झंडे में कितनी पट्टिया होती हैं?
13
(7 लाल और 6 सफ़ेद)
20.  अमेरिका के किस राज्य पर रूस का कब्ज़ा था?
अलास्का
(जिस को बाद में अमेरिका ने रूस से खरीद लिया था।)

No comments:

Post a Comment