Thursday, September 6, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली 62



1.      पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार के मामले में प्रतिबंधित सूची व्यवस्था अपनाने की अधिसूचना इस्लामाबाद में 21 मार्च 2012 को जारी कर दिया इसका उद्देश्य पाकिस्तान का भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाना है प्रतिबंधित सूची में कितने उत्पादों को शामिल किया गया है?
1209
2.      लेफ्टिनेंट जनरल शुजा पाशा की सेवानिवृत के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया? लेफ्टिनेंट जनरल शुजा पाशा 19 मार्च 2012 को सेवानिवृति हुए।
लेफ्टिनेंट जनरल जहीरुल इस्लाम
3.      इंडियन वेल्स टेनिस 2012 में पुरूष एकल का खिताब किसने जीता? इस जीत के साथ ही विजेता ने 19 मास्टर्स खिताब जीतने के रैफल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। फाइनल मैच कैलीफोर्निया में 19 मार्च 2012 को खेला गया।
रोजर फेडरर
4.      पाँच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने मंगोलिया के उलनबटोर में छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2012 के 51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। 25 मार्च 2012 को खेले गए फाइनल में इन्होंने निम्नलिखित में से किसे पराजित किया?
रेन कांकान
5.      26वां पूर्वोत्तर राज्यों का खेल 23 मार्च 2012 को संपन्न हो गया। इसमें 59 स्वर्ण, 24 रजत और 23 कांस्य पदक  जीतकर किस राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया
मिजोरम
6.      नेचर पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने दुनिया के प्राचीनतम प्राणी का जीवाश्म खोजा है। यह प्राणी 50 करोड़ साल पहले समुद्रतल में रहता था। इसका क्या नाम दिया गया?
कोरोनाकोलिना अकूला
7.      राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण फायरिंग रेंज में भारतीय थल सेना ने 5 मार्च 2012 को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की मारक क्षमता कितनी है?
290 किलोमीटर
8.      भारत का सबसे बड़ा जिंस एक्सचेंज एमसीएक्स मार्च 2012 के दूसरे सप्ताह में बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। एमसीएक्स बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाला भारत का _ _ _ _ _ एक्सचेंज है।
पहला
9.      इयाटा ने किंगफिशर एयरलाइन को समय पर बिलों का भुगतान नहीं करने के संबंध में इयाटा क्लियरिंग हाउस (आइसीएच) में भाग लेने से मना कर दिया। इयाटा क्या है?
इंटनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
10.  लार्सन एंड टूब्रो ने एएम नाईक की जगह किसे कंपनी का सीईओ प्रबंध निदेशक नियुक्त किया?
के वेंकटरमन
11.  3 मार्च 2012 को भारत में किस बैंक ने अपनी विस्तार योजना के तहत एक ही दिन में 100 नई शाखाएं और 100 एटीएम केंद्रों को खोलने हेतु औपचारिक उद्घाटन किया? दिल्ली में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने औपचारिक उद्घाटन किया।
फेडरल बैंक
12.  भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने पुरुष युगल करियर की 600वीं जीत दर्ज की। लिएंडर पेस की 600वीं जीत में उनके जोड़ीदार कौन थे?
राडेक स्टेपानेक
13.  भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने 9 मार्च 2012 को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। वह अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय तथा अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने अपना प्रथम टेस्ट किस देश के विरुद्ध खेला था?
इंग्लैण्ड
14.  निम्न में से किस स्थान में हर्षवर्धन एक बड़े बौद्ध मठ की स्थापना की?
नालंदा
15.  कम्पाला किस अफ़्रीकी देथ की राजधानी है?
युगांडा
16.  लोकपाल विधेयक संसद में कितने बार रखा गया है?
11
17.  भारत का कौन-सा परमाणु संयंत्र अत्यधिक संवेदनशील भूकम्पीय भाग- में सिथत है?
नरोरा
18.  प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ के मुख्यालय कहाँ हैं?
जिनेवा
19.  अफ्रीका में उच्चतम शिखर है -
माउंट किलिमंजारो
20.  निम्न में से किसकी त्वचा श्वसन अंग के रूप में काम करता है?
मेंढक

No comments:

Post a Comment