Monday, September 10, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली 69



1-      देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने 1 मार्च 2012 को प्रीमियम से पाँच गुना ज्यादा जोखिम कवच प्रदान करने वाली किस एकल प्रीमियम बीमा पॉलिसी को लांच किया?    
जीवन वृद्धि
2-      बीबीसी र्ल्ड सर्विस द्वारा अपने कार्यालय को किस जाने-माने इमारत से अन्यत्र ले जाने का निर्णय लिया गया?    
बुश हाउस
3-      ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए दिया जाने वाला 25 लाख रुपए का एसआर जिंदल पुरस्कार 2012 निम्नलिखित में से किसे प्रदान किया गया? यह पुरस्कार 23 फरवरी 2012 को दिया गया।
अन्ना हजारे
4-      संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया में खूनखराबा रोकने के प्रयास के तहत निम्नलिखित में से किसे अपना विशेष दूत नियुक्त किया? यह नियुक्ति 23 फरवरी 2012 को की गई।
पूर्व महासचिव कोफी अन्नन
5-      विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निम्नलिखित में से किस देश को पोलियो वाले देशों की सूची से हटाया दिया। सूची से हटाने संबंधी सूचना 25 फरवरी 2012 को दी गई।
भारत
6-      25 फरवरी 2012 को निम्नलिखित में से किसे यमन के राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई?
मंसूर हादी
7-      आधुनिक भारत में ''भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा ''कहा जाता है -
सर चार्ल्स वुड का डिस्पैच (1854)
8-      आधुनिक भारत में स्ट्रेटेजी आयोग (1880) सम्बंधित था -
अकाल राहत से
9-      वर्ष 1773 में रेग्युलेटिंग एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत स्थापित उच्चतम न्यायलय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
सर एलीजाह इम्पे
10-  अंग्रेजी प्रभुसत्ता को गंभीर चुनौती देने वाला ''वहाबी आन्दोलन''का प्रमुख केंद्र भारत में कहाँ था?
पटना
11-  'कैसे एक पैसे की नमक की टोकरी पाँच आने (20 गुना मूल्य ) में बिकती है' आधुनिक भारत में नमक कर के ऊपर यह कहकर करारा प्रहार करने वाले उदारबादी नेता थे -
गोपाल कृष्ण गोखले
12-  1939 में कांग्रेस द्वारा नियोजित 'नेशनल प्लानिंग कमेटी' के अध्यक्ष थे -
जवाहर लाल नेहरू
13-  'भारतीय बोलशेविक दल' का गठन 1939 में किसने किया?
एन.दत्त मजूमदार
14-आधुनिक भारत में उपरोक्त षड्यन्त्र मुकदमों का सही क्रम है-
·         पेशावर षड्यन्त्र मुकदमा
·         कानपुर षड्यन्त्र मुकदमा
·         मेरठ षड्यन्त्र मुकदमा

15-  आधुनिक भारत में निम्न का सही क्रम है-
·         बंगाल विभाजन
·         मुस्लिम लीग की स्थापना
·         खेडा आन्दोलन
·         असहयोग आन्दोलन  

16-  आधुनिक भारत में किस नियम के तहत  विधवाओं को जीवित जलना बंद किया गया -
1829 के 17 वें नियम के तहत
17-  आधुनिक भारत में 'एज ऑफ़ कंसेंट एक्ट' (बी.एम.मलाबारी) में कितने वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया?
12 वर्ष
18-  आल इंडिया वुमंस कांफ्रेंस स्थापित हुआ -
1926 में
19-  कार्नवालिस कोड किससे सम्बंधित था?
शक्तियों के पृथक्कीरण से
20-  द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध हुआ -
1780 -84 में
21-  श्री रंगापत्तममें 'स्वतंत्रता का वृक्ष' किसने लगाया?
टीपू सुल्तान ने
22-  'सोशियल कांट्रेक्ट' नामक पुस्तक की रचना की थी -
रूसो ने
23-  सूरत की संधि हुई थी -
6 मार्च, 1775 . में
24-  निम्न कथनों में से कौन सा कथन सही नहीं है - रावण विष्णु से पराजित हुआ था।

रावण सहसबाहु से पराजित हुआ था।
रावण बालि से पराजित हुआ था।
रावण ने लंका को कुबेर से छीना था।

No comments:

Post a Comment