Monday, September 10, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली 65



1-      घरों में विद्युत की पूर्ति 220 वोल्ट पर की जाती है। 220 वोल्ट प्रदर्शित करता है?
औसत वोल्टेज
2-      विद्युत परिपथ में फ़्यूज का क्या कार्य होता है?
यह विद्युत परिपथ की रक्षा करता है
3-      भारत में सुपर कम्प्यूटर 'परम' का निर्माण कहाँ किया गया?
पुणे में
4-      ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है?
तैराकी
5-      नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म निम्न नगरों में से किस नगर में हुआ था?
कटक
6-      हनुमान जी द्वारा सीता जी से भेंट करके उन्हें राम की मुद्रिका देने का प्रसंग रामायण के किस काण्ड में है?
सुन्दर काण्ड
7-      निम्नलिखित में से कौन प्रेमचंद की एक रचना है?
पंच-परमेश्वर
8-      इन्द्र के पुत्र का नाम क्या था?
जयंत
9-      दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन में बाईं ओर विचलन का क्या कारण है?
पृथ्वी का घूर्णन
10-  ओडिशा का शोक किस नदी को कहा जाता है?
महानदी
11-  भारत में 'सफ़ेद क्रान्ति' का जनक किसे माना जाता है?
डॉ. वी. कुरियन
12-  हाल ही में भारत के बैंको ने नई सेवा प्रणाली शुरू की है जिसे NEFT कहते है, यह क्या है?
नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रान्सफर
13-  शिमला संधि में किस पाकिस्तानी नेता ने हस्ताक्षर किया था?
जुल्फीकार अली भुट्टो
14-  रिजर्व बैंक का प्रमुख कौन होता है?
गवर्नर
15-  निम्न में से कौनसा एक महासागर नहीं है? -अरब
हिंद
प्रशांत
अटलांटिक
16-  1947 में हैदराबाद के शासक को क्या उपाधि दी जाती थी?
निजाम
17-  भारतीय सविधान के पहले पन्ने पर कौन घोषणा करता है?
भारत की जनता
18-  ब्रिटिश पार्लियामेंट के पहले भारतीय सदस्य थे -
दादाभाई नारोजी
19-  चाइना में शासन की व्यवस्था कौन सी है?
साम्यवाद (Communism)
20-  नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं -
मदर टेरेसा

No comments:

Post a Comment