Monday, September 3, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली -37


1.      भैंस के दूध में वसा की औसत मात्रा कितनी होती है?
7.2%
2.      निम्न नृत्यों में से किस एक में एकल नृत्य होता है?
ओडिसी
3.      मंगल और वृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे छोटे टुकड़ों के समूह को क्या कहते हैं?
क्षुद्रग्रह
4.      भारत के निम्न राज्यों में से किस राज्य में कोई प्रमुख स्पात संयंत्र (Steel Plant) नहीं है?
बिहार
5.      हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल को 'मृतकों का टीला' कहा जाता है?
मोहन जोदड़ो
6.      निम्न में से किन परिस्थितियों में रखे गये बीज दीर्घकाल तक अच्छी स्थिति में रहते हैं?
शीतल और शुष्क
7.      एक ग्राम चीनी की अपेक्षा एक ग्राम मक्खन में मनुष्य को अधिक प्रयोज्य ऊर्जा मिलती है क्योंकि -
वसा के एक अणु में चीनी के एक अणु से अधिक कार्बन-हाइड्रोजन बन्ध होते हैं
8.      निम्न क्रान्तिकारियों में से किस क्रान्तिकारी ने प्रसिद्ध चटगाँव शस्त्रागार धावे को आयोजित किया था?
सूर्य सेन
9.      "भिक्षु आनन्द को अवश्य शाकाहारी होना चाहिए क्योंकि वह बौद्ध है।" यह तर्क मानता है कि  -
अधिकांश बौद्ध शाकाहारी होते हैं
10.  प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला पर क्लाइव की विजय का सबसे मुख्य कारण क्या था?
मीरजाफर की गद्दारी
11.  "चोर की दाढ़ी में तिनका" लोकोक्ति का अर्थ है -
अपराधी हमेशा शंका से घिरा रहता है
12.  रामचरित मानस के अनुसार लंका दहन के पश्चात सीता जी से विदा लेते समय सीता जी ने हनुमान जी को कौन सा आभूषण निशानी के तौर पर दिया था?
चूड़ामणि
13.  भारत के राष्ट्रपति निर्वाचन में उठने वाला विवाद निम्न में से किस सामने प्रस्तुत किया जाता है?
भारत का उच्चतम न्यायालय
14.  आदि शंकराचार्य ने निम्न में से किस दर्शन का प्रचार किया?
अद्वैत
15.  भारत में पाया जाने वाला सारंग एक प्रकार का -
पक्षी है, जो कच्छ और राजस्थान में पाया जाता है
16.  अर्थशास्त्र में ग्रेशम के नियम का सम्बन्ध निम्न में से किस से है?
मुद्रा का चलन


17.  निम्न में से किसकी समानता होने से विलयन 'आइसोटॉनिक' कहलाते हैं?
ओस्मोटिक दाब
18.  निम्न भारतीय शासकों में से किसने विदेशों में आधुनिक पद्धति से दूतावास स्थापित किया था?
टीपू सुल्तान
19.  बैरोमीटर पठन में अचानक गिरावट द्योतक है -
तूफानी मौसम का
20.  भारत का उच्चतम न्यायालय कानून या तथ्य के मामले में राष्ट्रपति को परामर्श देता है -
तभी जब राष्ट्रपति द्वारा ऐसा परामर्श माँगा जाए

No comments:

Post a Comment