Saturday, June 20, 2015

उत्तराखंड में नेस्ले के 850 कामगार बेरोजगार

प्रस, देहरादून : उत्तराखंड में मैगी का प्रॉडक्शन बंद होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 850 कामगार बेरोजगार हो गए हैं। पंतनगर स्थित नेस्ले की फैक्ट्री में 900 परमानेंट इम्प्लॉयी हैं, जबकि ठेकेदार के अधीन 1100 टेंपररी इंप्लॉयी काम करते हैं। लेकिन 4 जून को मैगी के प्रॉडक्शन पर रोक के बाद से नाइट शिफ्ट से 500 श्रमिक हटा दिए गए हैं। टेंपररी 1100 श्रमिकों में से 850 को काम पर आने से मना मना कर दिया गया है। पिछले दिनों यहां के एक कर्मचारी ने बेरोजगार होने पर आत्महत्या कर ली थी।

Navbharttimes

No comments:

Post a Comment