Saturday, July 25, 2015

मत्स्य उद्योग का हब बनेगी टिहरी झील

जागरण संवाददाता,नई टिहरी: मत्स्य पालन मंत्री प्रीतम पंवार, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कोटी कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग की ओर से टिहरी झील में छह लाख मछली के बीज डाले हैं।

शनिवार को कोटी कॉलोनी में मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालन मंत्री प्रीतम पंवार ने कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील मत्स्य उद्योग का बड़ा केंद्र बनेगी। 42 वर्ग किलोमीटर लंबी झील में पूरे देश के लिए मछली उत्पादन हो सकेगा। इसकी शुरुआत विधिवत रुप से कर दी गई है। पहले चरण में टिहरी झील में एक करोड़ मछली के बीज डाले जा रहे हैं। पहले दिन छह लाख बीज डाले गए। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि टिहरी झील के कारण टिहरी विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, लेकिन अब टिहरी झील ही टिहरी का विकास करेगी। मछली पालन उद्योग के साथ टिहरी झील पर्यटन के बड़े केंद्र के रुप में स्थापित होगी। आने वाले समय में देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए यहां पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रतापनगर विधायक व संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के लिए टिहरी झील वरदान साबित होगी। मछली पालन और पर्यटन के विकास से प्रतापनगर सहित पूरे जिले का विकास होगा। इस अवसर पर चंबा नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, गढ़वाल मंडल विकास निगम निदेशक सत्यपाल पुंडीर, डीएम युगल किशोर पंत, एसपी मुख्तार मोहसिन,एडीएम अभिषेक त्रिपाठी, बृजेश कुमार तिवाड़ी, एसआर चन्याल, कुलदीप पंवार, विक्रम कठैत आदि मौजूद रहे।

Jagran

No comments:

Post a Comment