हल्द्वानी विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य उत्तराखंड का अनूठा लोक जीवन हो या यहां के मंत्रमुग्ध कर देने वाले उत्सव। देवभूमि के रीति-रिवाज, जीने का तरीका हो या देवी-देवता और पूजने का ढंग- पद्मश्री प्रो. डीडी शर्मा ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व ऐतिहासिक घटनाओं से भरे उत्तराखंड ज्ञान कोष में इसका पूरा वर्णन किया है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भाषाविद् व अनेक शास्त्रों के ज्ञाता प्रो.डीडी शर्मा के अब तक 56 अनुसंधान ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। इसमें अब अंकित प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया जा रहा उत्तराखंड ज्ञान कोष प्रकाशन के अंतिम चरण में है। प्रो.शर्मा बताते हैं कि इस ग्रंथ में उत्तराखंड की संपूर्ण जानकारी होगी। इसमें सामाजिक, राजनीति, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सांप्रदायिक, भौगोलिक जीवन पर आधारित पूरा विवरण होगा। लोक जीवन, लोक उत्सव, पर्व, मेले के अलावा विभिन्न जनजातियों का इतिहास और उनके रीति-रिवाजों की पूरी जानकारी समाहित है। इतिहास में कब किस शासक ने यहां पर शासन किया और उसकी राज व्यवस्था के साथ दंड व्यवस्था किस तरह की रही। प्रो. शर्मा ने बताया कि हिमनदों, चोटियों, नदी, नाले, नौले का वर्णन भी इसमें मिलेगा।
Danik Jagran 13-9-2011
Danik Jagran 13-9-2011
No comments:
Post a Comment