Friday, August 31, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली -31


1.      "जेहि सुमिरत सिधि होय गननायक करिबर बदन। करहु अनुग्रह सो बुद्धि रासि सुभ गुन सदन॥" यह कौन सा छंद है?
सोरठा
2.      अर्जुन के धनुष का नाम क्या था?
गाण्डीव
3.      निम्न में से कौन सा राज्य उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती राज्य है?
राजस्थान
4.      निम्न में से कौन सी भाषा उत्तर प्रदेश की दूसरी राज्य भाषा है?
उर्दू
5.      नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर बनी है?
कृष्णा
6.      विटामिन बी की कमी से कौन सा रोग होता है?
बेरी बेरी
7.      हमारे शरीर में पित्त रस कहाँ पैदा होता है?
यकृत

8.      लाल रक्त कणिका शरीर के किस अंग में बनता है?
अस्थि मज्जा
9.      कौन सी गैस वायुमंडल के ओजोन स्टार को अपघटित करती है?
क्लोरोफ्लोरो कार्बन
10.  बहु चर्चित पुस्तक "सैनेटिक वर्सेज" के लेखक कौन है?
सलमान रुश्दी
11.  "आखिर एक दिन अत्याचार का भी अंत होता है और अत्याचारी अपने दुष्कर्म के लिए स्वयं .........." - वाक्य के खाली स्थान में निम्न में से कौन सा मुहावरा प्रयुक्त होगा?
सर धुनता है
12.  रेफ्रिजरेटर में कौन - सी गैस द्रव का प्रयोग किया जाता है?
अमोनिया
13.  निम्नलिखित जानवरों में से किसकी जीवन अवधि सबसे लम्बी है?
कछुआ
14.  क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग निम्न में से किसमें किया जाता है?
रॉकेट
15.  किस भारतीय  राजवंश को ''तिमुरिड'' राजवंश के नाम से भी जाना जाता है?
मुग़ल वंश
16.  दक्षिण भारत के मन्दिरों के वृहत प्रवेश द्वार को क्या कहते है?
गोपुर
17.  बांध के तोड़े जाने को उचित ठहराने वाली संदर्भित फिल्म कौन सी है जिसका तमिलनाडु में प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी?
डैम 999
18.  डाक टिकट संग्रह के शौक को क्या कहा जाता है?
फिलेटली
19.  "दाल में कुछ काला है।" वाक्य में रेखांकित सर्वनाम का भेद क्या है?
अनिश्चयवाचक
20.  किसी के पास रखी हुई दुसरे की वस्तु -
धरोहर

No comments:

Post a Comment