Saturday, August 11, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली-8


  1. 'ज्ञानपीठ पुरस्कार'के तहत कितनी राशि पुरस्कृत साहित्यकार को प्रदान की जाती है?
सात लाख रूपये
  1. 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' कब से प्रदान किया जा रहा है?
1965 से
  1. 'नोबेल पुरस्कार' कब आरम्भ किये गये?
1901 में
  1. 'भारत रत्न' और अन्य राष्ट्रीय सम्मान का आरम्भ कब हुआ?
1954 में
  1. निम्नलिखित में से कौन भारत का सर्वोच्च सैनिक अलंकरण है?
परमवीर चक्र
  1. 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' दिए जाते हैं -
खेल प्रशिक्षक को
  1. खेल प्रशिक्षकों के लिए 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' किस वर्ष स्थापित किया गया?
1985 में
  1. कौन-सा पुरस्कार वैकल्पित नोबेल पुरस्कार के नाम से जाना जाता है?
राईट लिवलीहुड पुरस्कार
  1. 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' किससे संबधित है?
साहित्य
  1. 'अर्जुन पुरस्कार' किससे सम्बन्धित है?
खेलकूद
  1. 'भटनागर पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  1. 'ग्रेमी पुरस्कार' किस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किये जाते हैं?
संगीत
  1. निम्नलिखित में से किस विषय पर नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है?
गणित
  1. 'नॉर्मन बोरलोग पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
कृषि
  1. राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वोत्तम फीचर फिल्म को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है?
नरगिस दत्त पुरस्कार
  1. 'रैमन मैग्सेसे पुरस्कार' किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है?
फिलीपींस
  1. 'लारियस पुरस्कार' किस क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है?
खेल
  1. 'पुलित्जर पुरस्कार' किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?
पत्रकारिता
  1. 'कलिंग पुरस्कार' दिया जाता है -
विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए
  1. किन उपलब्धियों के लिए 'ग्लोबल 500 ' पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
पर्यावरण प्रतिरक्षा
  1. 'धन्वन्तरि पुरस्कार' किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
चिकित्सा क्षेत्र
  1. 'सरस्वती सम्मान' निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस क्षेत्र के विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है?
साहित्य
  1. 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' दिया जाता है -
भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों को रचनात्मक लेखन के लिए प्रोत्साहन हेतु
  1. प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर का निर्माण किसने किया था?
चंदेल राजाओं ने
  1. सीसा का अयस्क है -
गैलेना

No comments:

Post a Comment