Saturday, August 11, 2012

सामान्य ज्ञान प्रश्नावली -4


  1. भारत को स्वतन्त्रता कब मिली?
15 अगस्त 1947
  1. भारत कुल कितने राज्य हैं?
28
  1. छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम क्या है?
रायपुर
  1. कोवालम बीच किस राज्य में है?
केरल
  1. नागालैंड की राजधानी का नाम बताइये?
कोहिमा
  1. भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
अरावली
  1. "कुचिपूडि" नृत्य किस राज्य से सम्बन्धित है?
आन्ध्र प्रदेश
  1. "काराकोरम" पर्वत श्रृंखला किस राज्य में स्थित है?
जम्मू और काश्मीर
  1. विश्व के मरुस्थलों में "थार के मरुस्थल" का कौनसा स्थान है?
7वाँ
  1. भारत की निम्न चार नदियों में से कौन सी पाकिस्तान में भी बहती है?
झेलम

  1. भारत सरकार कानूनी विषयों पर किससे सलाह लेती है?
एटॉर्नी जनरल
  1. किस सभा का अध्यक्ष उस सभा का सदस्य नहीं होता?
राज्य सभा
  1. सामाजिक नियन्त्रण कौन लागू करता है?
  • कानून
  • धर्म
  • समाज
  1. सत्ता किससे सम्बन्धित है?
राजनीति
  1. पृथ्वी के सर्वाधिक समीप तारा कौन सा है?
सूर्य
  1. गन्ने का सबसे अधिक उत्पादन किस देश में होता है?
भारत
  1. भारत मे पहला शेयर बाजार किस स्थान में स्थापित हुआ?
मुम्बई
  1. महाभारत के अनुसार पाण्डवों के लिए अद्वितीय भवन का निर्माण किसने किया था?
मय दानव ने
  1. रामायण के अनुसार राम के पूर्वज सगर के अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को किसने चुरा लिया था?
इन्द्र ने
  1. ऐसे बेहाल बेवाइन सों भये, पग कंटक-जाल लगे पुनि जोये।
    हाय! महादुख पायो सखा तुम, आये इतै कितै दिन खोये॥
    देखि सुदामा की दीन दसा, करुना करिके करुनानिधि रोये।
    पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैंनन के जल सौं पग धोये॥

    उपरोक्त छंद में कौन से रस की प्रधानता है?
करुण

  1. व्यास सम्मान किस क्षेत्र में उत्कृष्टता  के लिए दिया जाता है?
साहित्य
  1. निम्नलिखित में से किस पुरस्कार का सम्बन्ध खेल से नहीं है?
सरस्वती सम्मान
  1. सांस्कृतिक नेताओं को अपनी सभाओं में जोड़ने के लिए निम्नलिखित में से कौन एक क्रिस्टल पुरस्कार प्रदान करता है?
विश्व आर्थिक मंच
  1. स्त्री शक्ति पुरस्कार के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस के लिए देवी अहिल्या बाई होल्कर पुरस्कार दिया जाता है?
वीरता और साहस
  1. के.के.बिडला फाउन्डेशन द्वारा 1992 में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस सम्मान की स्थापना की गई?
सरस्वती सम्मान

No comments:

Post a Comment