देहरादून। प्रदेश में आज मौसम के कई रंग देखने को मिले। बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी लगी रही। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और गौरीकुंड यात्रा सुचारु रही, जबकि बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। हालांकि पैदल यात्रा सुचारु है।
गढ़वाल मंडल के टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। पौड़ी गढ़वाल जिले में भी बादल छाए हैं और बारिश के आसार हैं। जिले में 27 संपर्क मार्ग बंद हैं, जबकि हाईवे पर यातायात सुचारु है।
उत्तरकाशी जिले में रात भर बारिश के बाद सुबह मौसम साफ हो गया। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ समेत पूरे जिले में बादल छाए हैं। बीती रात हुई बारिश के बाद मुनकटिया में बंद पैदल मार्ग को खोल दिया गया है। आज सुबह सोनप्रयाग से 64 यात्री केदार बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए।
चमोली जिले में रात भर बारिश के बाद आज सुबह मौसम साफ हो गया। बारिश से मलबा आने पर बदरीनाथ हाईवे फिलहाल पिनोला और गोविंदघाट में बंद है। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि इसका असर यात्रा पर नहीं पड़ा। बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा जारी है। आज सुबह हेमकुंड के लिए 150 से अधिक यात्री गोविंदघाट से रवाना हुए।
वहीं कुमाऊं मंडल में धूप और बादल की लुकाछिपी लगी रही। बागेश्वर में बादल छाए रहे। पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। चम्पावत में तेज धूप खिली है, जबकि अल्मोड़ा में भी आसमान में बादल छाए हैं।
jagran 12-8-15
No comments:
Post a Comment