भीमताल। भीमताल-रानीबाग रोड पर क्वैराली के समीप बीते दो दिनों से रुक रुक
कर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला बना हुआ है। इससे रोड पर बार-बार
यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना
पड़ रहा है।
पिछले दिनों क्वैराली और इसके आसपास के जंगल दावाग्नि के
चलते पूरी तरह से राख हो चुके हैं। जंगलों के जलने के बाद से ही पहाड़ी से
लगातार छोटे-छोटे पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना
है। रविवार की दोपहर के बाद से आज दूसरे दिन भी क्वैराली में पहाड़ी से रुक
रुक कर पत्थरों के गिरने का सिलसिला बना रहा। इससे कुछ देर के लिए मार्ग
में यातायात बाधित भी हुआ। बाद में पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद
सड़क में फंसे वाहन चालकों ने वाहनों को आगे बढ़ाया।
Amar Ujala
No comments:
Post a Comment