Monday, August 13, 2012

हिन्दी प्रश्नावली -12


1.       मुहम्मद बिन कासिम ने भारत पर किस सन् में आक्रमण किया था?

711

2.       महमूद गजनवी ने सन् 1000-1027 के मध्य भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था?

17

उल्लेखनीय है कि महमूद गजनवी का पहला आक्रमण पंजाब में 1000 . में राजा जयपाल पर हुआ था।

3.       मुल्तान पर मोहम्मद गोरी का पहला आक्रमण किस सन में हुआ था?

1175

4.       तराइन का प्रथम युद्ध किस सन् में हुआ था?

1191

तराइन का प्रथम युद्ध मो. गोरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य हुआ था जिसमें पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई थी।

5.       कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई थी?

लाहौर

मोहम्मद गोरी ने अपने जीते हुए राज्य को अपने गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक को सौंप दिया इसीलिए कुतुबुद्दीन ऐबक गुलाम वंश का संस्थापक बना।

6.       रज़िया सुल्तान किसकी बेटी थी?

इल्तुमिश

7.       भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी?

रजिया सुल्तान

8.       खिलजी वंश का आरम्भ किस सन् में हुआ?

1290

9.       किस बादशाह को सनकी बादशाह कहा जाता था?

मोहम्मद बिन तुगलक

10.    लोदी वंश की स्थापना किस सन् में हुई थी?

1451

11.    वर्तमान में लोकप्रिय रूप से प्रचलित कैलेंडर का नाम क्या है?

ग्रेगोरियन कैलेंडर

12.    किस कैलेंडर को भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर होने का गौरव प्राप्त है?

शक पंचांग

13.    हिन्दू वर्ष का प्रथम माह कौन सा है?

चैत्र

14.    हिन्दू पंचांग के कितने अंग होते हैं?

5

15.    शक पंचांग को भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर के रूप में किस सन् में अंगीकृत किया गया?

1957

16.    विक्रम संवत् का आरम्भ कब हुआ?

ईसा पूर्व 57

17.    शक संवत् का आरम्भ कब हुआ?

ईसा पश्चात् 78

18.    ग्रैगोरियन कैलेंडर की पहली तारीख का आधार क्या है?

ईसा मसीह का जन्मदिन

19.    विक्रम पंचांग की पहली तारीख का आधार क्या है?

विक्रमादित्य का जन्मदिन

20.    शक पंचांग की पहली तारीख का आधार क्या है?

शालिवाहन का जन्मदिन

No comments:

Post a Comment