Monday, August 13, 2012

हिन्दी प्रश्नावली -11


1.       "बसो मेरे नैनन में नन्दलाल" की रचना किसने की है?

मीराबाई

2.       "मधुशाला" किसकी रचना है?

हरिवंशराय 'बच्चन'

3.       "भिक्षुक" कविता किन्होंने लिखी है?

सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

4.       "झाँसी की रानी" कविता की रचना किन्होंने की है?

सुभद्राकुमारी चौहान

5.       "साकेत" महाकाव्य की रचना किसने की है?

मैथिलीशरण गुप्त

6.       "उर्मिला" खण्डकाव्य की रचना किसने की है?

बाल कृष्ण शर्मा 'नवीन'

7.       "मौर्य विजय" खण्डकाव्य की रचना किसने की है?

सियारामशरण गुप्त

8.       "पार्वती मंगल" खण्डकाव्य की रचना किसने की है?

तुलसीदास

9.       "सुदामा चरित" खण्डकाव्य की रचना किसने की है?

नरोत्तमदास

10.    "बीसलदेव रासो" खण्डकाव्य की रचना किसने की है?

नरपतिनाल्ह


11.    हिन्दी साहित्य के इतिहास को कितने कालों में विभक्त किया गया है?

4

हिन्दी साहित्य के इतिहास के 4 काल हैं - वीरगाथा काल भक्ति काल रीति काल और आधुनिक काल।



12.    बिहारी किस काल के कवि हैं?

रीति काल

13.    रसखान किस काल के कवि हैं?

भक्ति काल

14.    चन्द बरदाई किस काल के कवि हैं?

वीरगाथा काल

15.    मैथिलीशरण गुप्त किस काल के कवि हैं?

आधुनिक काल

16.    विख्यात उपन्यास चित्रलेखा के लेखक कौन हैं?

भगवतीचरण वर्मा

17.    हिन्दी के किस उपन्यास ने लाखों लोगों को हिन्दी सीखने पर विवश किया?

चन्द्रकान्ता

18.    "पंचवटी" खण्डकाव्य के रचयिता कौन हैं?

मैथिलीशरण गुप्त

19.    'तमस' के लेखक का नाम बताइए?

भीष्म साहनी

20.    'राग दरबारी' के लेखक का नाम बताइए?

श्रीलाल शुक्ल

No comments:

Post a Comment